"युवा शंखनाद कार्यक्रम" के तहत् मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बेरोजगारी, व्यापम घोटाले एवं आदिवासी वर्ग पर अत्याचार के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता नज़र आये। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता लिंक रोड-1 पर व्यापमं चौराहे से CM हाउस की ओर बढ़े तभी रेडक्रास अस्पताल के सामने पुलिस ने सभी को बैरिकेड लगाकर रोक लिया।
युवा और आदिवासी विरोधी शिवराज,
— MP Congress (@INCMP) May 12, 2022
― बेरोजगारी एवं आदिवासी अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं का दमन कर रही सरकार।
शिवराज जी,
नौकरी मांगने पर लाठियां,
ये जंगलराज नहीं तो क्या है...?
"शर्मनाक" pic.twitter.com/Zxtx8sir5c
इस दौरान पुलिस की कार्यकर्ताओं से बहस हों गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुुलिस ने अरुण यादव, वीबी श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया समेत कुछ नेताओं को अरेस्ट कर लिया। कुछ देर बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठे गए, लेकिन पुलिस ने जैसे ही लाठी घुमाई, वैसे ही कार्यकर्ता निकल गए।
Live : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के युवा शंखनाद कार्यक्रम में शामिल। https://t.co/KEqiiuqlPR
— MP Congress (@INCMP) May 12, 2022
सीएम निवास घेराव से पहले लिंक रोड - 1 पर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय के मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया भी मौजूद रहे।
कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके यहां आने से पार्टी को बल मिला है। आज सिर्फ कांग्रेस की बात नहीं है बल्कि मप्र के भविष्य की बात है। कांग्रेस की संस्कृति दिलों जोड़ने की है। बाबा साहब ने ऐसा संविधान दिया, जिसकी विश्व में प्रशंसा होती हैं। लेकिन संविधान गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा? भाजपा के पास पुलिस ,पैसा और प्रशासन की पॉवर है। लेकिन आज की युवा कांग्रेस किसी से नहीं डरेगी। आप अगर ठान ले तो 2023 में विधानसभा पर कांग्रेस का झंडा लहराने से हमें कोई नहीं रोक सकता।