भोपाल. मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है, जबकि अन्य गर्मी की चपेट में बने रह सकते हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी और अनूपपुर शामिल हैं। अगले 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभागों और रतलाम, राजगढ़, भोपाल, खंडवा और खरगोन जिलों के लिए भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच जबलपुर से प्री-मानसून एंट्री मध्य प्रदेश के हो सकती है। जबलपुर के साथ रीवा और शहडोल जिलों में 18 मई से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। चार दिन तक ऐसा ही माहौल रहेगा।
बंगाल की खाड़ी में मौजूदा सिस्टम के चलते नॉर्थ ईस्ट एमपी से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बन गई है जिससे मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों में जबलपुर, रीवा और शहडोल में छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है।
इधर बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम ने मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से राहत देना शुरू कर दिया है. एक हफ्ते बाद, राज्य में तापमान गिरकर 45 डिग्री सेल्सियस हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट है। सोमवार को तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पर भिंड गोहद में ही 46 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य में अब तक कुछ जगहों पर दिन का पारा 48 के पार चला गया था. सोमवार को अधिकतम तापमान नौगांव में 45.5 डिग्री और सीधी में 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा सभी क्षेत्रों में यह 45 डिग्री पर आ गया है। अगले दो दिनों तक तापमान में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और भोपाल में 43 डिग्री रहा। जबलपुर और इंदौर में यह 40 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
अब प्रदेश के एक या दो जिलों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप नहीं है। अधिकतम तापमान भी 40 से 45 डिग्री के आसपास रहेगा। सोमवार की तुलना में मंगलवार को इसमें कमी आएगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल के दक्षिणी हिस्से के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मंगलवार तक यह पूरे अंडमान निकोबार में पहुंच गया था। जिससे मध्य भारत में लू का असर कम होने लगा है।
भोपाल में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री/सेल)
नौगांव 45.5
सीधी 45.0
ग्वालियर 44.3
खरगोन 44.0
खजुराहो 44.0
दमोह 43.8
टीकमगढ़ 43.5
रायसेन 43.4
रीवा 43.2