Mumbai Airport Plane Accident: मुंबई एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट के क्रैश होने की घटना सामने आई है. विमान में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे. बताया जा रहा है कि विमान खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर सभी विमानों की टेक-ऑफ और लैंडिंग पूरी तरह से बंद कर दी गई है.
गीले के कारण विमान रनवे से फिसला-
खबरों के मुताबिक, आज मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चालक दल के 2 सदस्य और 6 यात्री सवार थे. डीजीसीए ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
डीजीसीए ने बताया कि विमान विशाखापट्टनम से मुंबई एयरपोर्ट आ रहा था, तभी रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे-27 पर उतरते समय फिसल गया. क्योंकि, भारी बारिश के कारण दृश्यता केवल 700 मीटर थी.
मौके पर बचाव कार्य जारी-
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा. फ़िलहाल, बचाव कार्य जोरों से शुरू कर दिया गया हैं. एयरपोर्ट पर सभी विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ अस्थायी तौर पर रोक दी गई है.