उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और आफलाइन दोनों तरीके से किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी चारधाम यात्रा के अंतर्गत सिर्फ केदारनाथ और बदरीनाथ धामों के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं।
.गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के लिए रजिस्ट्रेशन इनके कपाट खुलने की तिथि तय होने के वक्त आरंभ किया जाएगा। भीड़भाड़ से बचने के मद्देनजर यात्रियों की संख्या को सीमित कर दिया गया है। यही वजह है कि चारधाम यात्रा के लिए पहले चरण में केदारनाथ के लिए हर रोज 9000 और बदरीनाथ के लिए 10000 रजिस्ट्रेशन ही किए जाएंगे।
हालांकि केदारनाथ और बदरीनाथ में यात्रियों की क्षमता क्रमश: 15000 और 18000 तय की गई है। मतलब दोनों धामों के लिए प्रतिदिन 55 से 60 फीसद ही रजिस्ट्रेशन होंगे शेष पंजीकरण उन श्रद्धालुओं लिए होंगे, जो एक साथ चारों धामों के दर्शन के लिए आते हैं।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के जरिए भी आप चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आपको 8394833833 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको इस व्हाट्सएप नंबर पर ८ं३१ं टाइप करके भेजना होगा. इसके बाद उधर से मेसेज के जरिए ही कुछ सवाल पूछे जाएंगे, जिनका जवाब देते हुए आप बड़ी आसानी से चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं