भोपाल: प्रदेश में बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने एवं विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेलों का आयोजन कराने वाले धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट होगा। इसके पीछे लोकहित एवं प्रशासकीय कार्य सुविधा कारण दिया गया है।
सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव वीरा राणा इस शिफ्टिंग के आदेश जारी करने जा रही हैं। दरअसल उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का भी आयोजन होना है तथा इसके आयोजन में धर्मस्व संचालनालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, इसी कारण से भी इस संचालनालय को भोपाल से उज्जैन शिफ्ट किये जाने की कवायद की जा रही है।