रशिया में आयोजित इंटरनेशनल मास्को वुशु चैम्पियनशिप- 2024 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सतना की बेटी वैष्णवी ने स्वर्ण पदक जीता है। वैष्णवी ने जीत हासिल करके प्रदेश सहित देश का गौरव बढ़ाया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वैष्णवी को उनकी जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम यादव ने अपने X हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, बधाई वैष्णवी बिटिया!
International Moscow Wushu Championship2024 में सतना की बेटी वैष्णवी त्रिपाठी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर मध्यप्रदेश और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। बेटी आप आगे भी सफलता के पथ पर ऐसे ही बढ़ते हुए प्रदेश एवं देश की प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ाती रहो, आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं, आशीर्वाद!
'मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली वुशू खिलाड़ी अंजुल नामदेव, शुभमणि पांडे, वैष्णवी त्रिपाठी, प्रियंका केवट अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए रूस पहुंचे। मध्य प्रदेश वुशू एसोसिएशन की सचिव सारिका गुप्ता ने बताया कि चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता हैं। अंजुल कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। अंजुल नामदेव वर्तमान में भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं। अंजुल पिछले एशियाड में चौथे स्थान पर रहे थे, लेकिन इस बार उनके पास रूस में पदक जीतने का मौका है।
एशियाई खेलों में अंजुल चंकवान स्पर्धा में, शुभमणि शांगदाओ में और वैष्णवी प्रियंका केवट सांडा स्पर्धा में भाग लेंगी। मॉस्को वुशू स्टार अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 30 देशों के एथलीट भाग लेंगे। इससे पहले इसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की कृष्णिका गुप्ता और दिव्यांश गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता था।