Opposition Party Meeting: विपक्षी दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज़ कर दी हैं. मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए विपक्षी एकजुटता पर बल दिया जा रहा है. पटना के बाद अब विपक्षी एकजुटता की दूसरी बैठक बेंगलुरु में आयोजित होने जा रहीं हैं.

पटना में 23 जून को आयोजित पहली बैठक में 15 से ज्यादा दलों ने हिस्सा लिया था. अब कांग्रेस ने इस बैठक में शामिल होने के लिए 24 दलों को आमंत्रित किया है. जिसमें सभी दल 18 जुलाई को बेंगलुरु में एकजुट होंगे. जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई है.

ख़बरों की माने तो पटना की बैठक के बाद अब कांग्रेस की विपक्षी दलों की बैठक में 8 दल और शामिल होंगे. जिसमें दक्षिण भारत की मरुमालारची द्रविड़ मुनेत्र काजगम (MDMK), कोंगू देसा मक्कल काटची (KDMK), विदुथलाई चिरुथैगल काटची (VCK), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (जोसेफ) और केरल कांग्रेस (मनी) शामिल हैं.

कुल मिलाकर विपक्ष इस बैठक के ज़रिये एकजुटता दिखाने के अलावा लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर भी मंथन कर सकता हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने चुनावी आग़ाज के साथ अपने सहयोगी दलों (NDA) से भी संपर्क शुरू कर दिया हैं.