पहल चरण की कम वोटिंग के बाद अब दूसरे चरण के लिए प्रचार पूरे शबाब पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को प्रचार के लिए शहडोल पहुंचे। यहां जनसभा में सीएम शिवराज ने कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर ज़ुबानी हमला किया। उन्होंने कमलनाथ पर तंज़ कसते हुए कहा कि रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया।
कोई सोच सकता था कि शहडोल संभाग बनेगा, हमने इसे संभाग बनाया। बड़े-बड़े शहरों में मेडिकल कॉलेज थे, हमने शहडोल को मेडिकल कॉलेज दिया। विकास के जितने भी काम हुए हैं, वे भाजपा सरकार ने ही किए हैं: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj#Shahdol #जीतेंगे_बूथ_जीतेगी_भाजपा #BJP4MP pic.twitter.com/91dUvNYzSy
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 7, 2022
सीएम शिवराज ने धनपुरी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि शहडोल को संभाग हमने बनाया है। हमने शहडोल में मेडिकल कॉलेज खोला, इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया, यूनिवर्सिटी बनाई। उन्होंने जनता से सवाल पूछा कि ईमानदारी से बताओ, जितने काम भारतीय जनता पार्टी ने किए हैं, इतने काम कांग्रेस ने किए थे क्या?
कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में कोई सड़क पर जाता था तो गाड़ी भी टूट जाती थी और शरीर भी टूट जाता था। कमलनाथ तो कहते थे कि उनके पास पैसे ही नहीं है, लेकिन मैं कहता हूँ कि हमारे पास विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। धनपुरी में अमृत - 2 में 11 करोड़ रुपये और देने वाला हूँ।
धनपुरी के विकास के लिए पैसे की कमी कभी ने आड़े नहीं आने दूंगा। घर-घर पेयजल परियोजना के लिए ₹ 18.18 करोड़ दिए थे। अब अमृत 2.0 योजना के तहत ₹11 करोड़ और दूंगा जिससे सभी के घरों तक नल से पानी पहुंच सके: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj#Shahdol #जीतेंगे_बूथ_जीतेगी_भाजपा #BJP4MP pic.twitter.com/8vtjBnzx4A
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 7, 2022
मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर भर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने अधिकारियों को धमकाया था। कहते थे देख लूंगा अरे तुम क्या देखोगे कमलनाथ जी, तुम्हें तो जनता ने ही देख लिया। रस्सी जल गई बल नहीं गया। तुमने किया क्या है ये बताओ..?
शिवराज ने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने गरीबों की संबल योजना बंद कर दी थी। हमने यह योजना फिर से चालू कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों को मुफ़्त में राशन देने की योजना बना दी। कांग्रेस ने तो एक धेला मुफ़्त में नहीं दिया है। हमने भी मध्यप्रदेश में एक रुपये किलो में गेहूँ और चावल प्रदान करने की व्यवस्था की है। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे गरीब जिनके पास जमीन नहीं है, उसे हम जमीन का टुकड़ा देंगे और उस पर मकान बनाने के लिए पैसे भी देंगे।
कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री बनने पर गरीब कल्याण की जो योजनाएं रोकीं थीं, उन्हें शुरू कर दिया है। संबल योजना का लाभ दिया जा रहा है। मेरे जिनके नाम सूची से बाहर किए गए थे, उन्हें भी सूची में जोड़ा जा रहा है: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj#Shahdol #जीतेंगे_बूथ_जीतेगी_भाजपा #BJP4MP pic.twitter.com/fes0D4dUQQ
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 7, 2022