टेस्ट और वनडे के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच आज त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से और 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 में मेजबान विंडीज से भिड़ेगी। यह भारत का 200वां टी-20 मैच होगा। केवल पाकिस्तान (223) ने ही भारत से अधिक टी-20 मैच खेले हैं।
रोहित-विराट को आराम
इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। जबकि 15 सदस्यीय टीम में शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार शामिल हैं, जो पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे। अगर यशस्वी जयसवाल को मौका मिलता है तो वह टी-20 डेब्यू करेंगे। जबकि तिलक वर्मा को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
टेस्ट और वनडे के साथ-साथ भारतीय टीम टी-20 फॉर्मेट में भी वेस्टइंडीज पर हावी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 8 द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 6 सीरीज जीती हैं, जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज ने 2016 और 2017 में भारत के खिलाफ लगातार 2 सीरीज जीतीं। इसके बाद से भारतीय टीम लगातार 5 टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज को हरा चुकी है। इस बार भी अगर भारतीय टीम जीतती है तो यह वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में भारत की लगातार छठी जीत होगी।
टी-20 के लिए चयनित खिलाड़ी
भारत
यशस्वी जयसवाल, इशान किशन (विकेटकीपर), शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, आवेश खान, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा
वेस्ट इंडीज
काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय, ओशेन थॉमस, ब्रेंडन किंग, ओडियन स्मिथ, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड