भोपाल: वायरस, हैकिंग आदि से सायबर सुरक्षा प्रदान करने के लिये राज्य शासन के कृषि विभाग के अधीन कार्यरत स्टेट मंडी बोर्ड के अपर संचालक अनुराग सक्सेना ने क्रिस्प संस्था को एक साल के अनुबंध पर सौंप दी है तथा इसके बदले में क्रिस्प को 13 लाख 3 हजार रुपये का भुगतान बोर्ड द्वारा किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि क्रिस्प (सेंटर फॉर रिसर्च एण्ड इण्डस्ट्रियल स्टाफ परफार्मेन्स) संस्था मुख्य रूप से मप्र सरकार का एक स्वायत्त संस्थान है। इसे 1997 में मप्र सरकार और जर्मनी के बीच तकनीकी सहयोग के तहत स्थापित किया गया था, जिसमें केंद्र सरकार का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भी एक नोडल भागीदार था। इसका मुख्यालय भोपाल में स्थित है।