MP News: मध्य प्रदेश के बीना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर 17 साल का एक छात्र बस से उतरते समय अचानक पिछले पहिये की चपेट में आ गया. जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे के बाद नाराज़ परिजनों और ग्रामीणों ने बस ड्राइवर सहित क्लीनर की भी जानकर पिटाई कर दी. गुस्साए लोगों ने कुछ देर हंगामे के बाद बस में आग़ लगा दी. जिसका वीडियो भी सामने आया है.
ख़बरों की माने तो यह हादसा बीना-खिमलासा रोड पर माला सुनेटी गांव में हुआ. फ़िलहाल, परिजनों ने मुआबजे की मांग को लेकर शव के साथ चक्काजाम कर दिया. हालांकि, कुछ देर बाद ही प्रशासन से आश्वासन मिलने के उन्होंने जाम खोल दिया.
पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्र का नाम रवि अहिरवार हैं, जो 12वीं का स्टूडेंट हैं. रवि बुधवार (20 सितंबर) के दिन तिमाही परीक्षा देने पास ही के गांव बसाहरी के शासकीय स्कूल में गया था.
परीक्षा देने बाद रवि तिरुपति ट्रेवल्स की बस से वापस गांव लौट रहा था. तभी जैसे ही बस गांव में पहुंची तो ड्राइवर ने स्पीड थोड़ी धीमी कर रवि को जल्दी उतरने को कहा.
इसी दौरान जल्दबाज़ी के चक्कर में रवि का पैर उतरते समय बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई. अब पुलिस ने भी इस घटना की जांच शुरू कर दी है.