भोपाल,
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र का शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। आज परिजन की मौजूदगी में छात्र का पीएम कराया जाएगा। पुलिस को छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस सुसाइड नोट जप्त कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार अभिनव सिंह (18) कटनी के पास एक गांव का रहने वाला था कल्पना नगर में वह अपने साथी प्रकाश के साथ करीब 2 महीने से किराए से रह रहा था। मकान मालिक आरके सोनी ने बताया कि अभिनव का रूम पार्टनर प्रकाश कल शाम कॉलेज से लौटा था। उसने अभिनव को आवाज दी, लेकिन अभिनव दरवाजा नहीं खोल रहा था। अनहोनी की आशंका पर प्रकाश ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसे अभिनव फांसी के फंदे पर नजर आया। प्रकाश ने तत्काल घटना को जानकारी मकान मालिक को दी थी। मकान मालिक ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अभिनव का शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट:
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है यह पुलिस नहीं बता रही है। इधर मकान मालिक आर के सोनी ने बताया कि निजी कॉलेज से बी फार्मा सेकंड ईयर की पढ़ाई करने वाला अभिनव करीब 10 दिन पहले ही अपने गांव से लौटा था। गांव में किसी रिश्तेदार की शादी थी। अभिनव शांत रहता था और किस से बातचीत नहीं करता था।