भोपाल: राज्य सरकार ने प्रदेश के छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर एवं दतिया के सभी चंदेली एवं बुंदेली तालाबों को पुनर्जीवित करने एवं इन्हें अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है।
टास्क फोर्स के समन्वयक राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल के अधीक्षण यंत्री बनाये गये हैं जबकि सदस्यों में नियुक्त किये गये हैं : उक्त सात जिलों के जल संसाधन कार्यपालन यंत्री, राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल के कार्यपालन यंत्री एवं उक्त सात जिलों के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री।
यह टास्क फोर्स अपना प्रतिवेदन महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त को प्रस्तुत करेंगे। यह टास्क फोर्स भाजपा द्वारा पिछले विधानसभा आम चुनावों में जारी संकल्प पत्र के पालन में गठित किया गया है।