बिजली कंपनियां पहले से ही बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारियां कर रही थी ऐसे में महंगे कोयले से उन्हें दाम बढ़ाने के लिए एक वैलिड रीजन मिल गया है| विदेशी कोयले के इस्तेमाल से बिजली महंगी हो जाएगी। बिजली संयंत्र में 10% विदेशी कोयले को मिलाने की अनुमति उपभोक्ताओं की जेब में कटौती करने के लिए काफी है। 8 गुना ज्यादा महंगे विदेशी कोयले के इस्तेमाल से बिजली उत्पादन की लागत करीब 75 पैसे प्रति यूनिट बढ़ जाएगी। यदि आप ट्रांसमिशन घाटे और वितरण कंपनियों के नुकसान को जोड़ दें, तो घरों तक बिजली पहुंचने की दर रुपये तक बढ़ जाएगी।

बिजली उत्पादन कंपनी ने विदेशी कोयले की खरीद के लिए टेंडर जारी किए हैं। कंपनी 10 फीसदी अनुमति पर 19 लाख मीट्रिक टन विदेशी कोयला खरीद सकती है। आयोग द्वारा जारी टैरिफ आदेश में आंतरिक स्रोतों से प्राप्त कोयले की कीमत के आधार पर ही कोयले की कीमत को मंजूरी दी गई है।