भोपाल: वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाला बारह वर्षीय सिंहस्थ पूर्णतया आईटी आधारित होगा। इसके लिये टास्क फोर्स ने निर्देश जारी किये हैं।
निर्देश में कहा गया है कि सिंहस्थ-2028 पूर्णत: सूचना प्रौद्योगिकी एवं आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होना चाहिए जिसमें सम्पूर्ण आवश्यक कार्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, जन सुविधाओं के संबंध में आईटी एवं एआई आधारित सूचना तंत्र होना आवश्यक है जिसके लिये पृथक से एक आईटी पीएमयू का गठन किया जायेगा। यह कार्य नगरीय प्रशासन विभाग करेगा।