भोपाल. राजधानी भोपाल में सुबह से बारिश शुरु हो गई है हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आज ज्यादा भारी बारिश की संभावना बहुत कम है। गुरुवार को भोपाल के साथ इंदौर, जबलपुर, उज्जैन में भी अच्छी बारिश के आसार हैं।
MP के मध्य क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया बनने से भारी बारिश हो रही है। गुरुवार को भी इससे मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाके बारिश से तरबतर होंगे। प्रदेश में आज ज्यादा भारी बारिश की संभावना बहुत कम है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे बाद यानी शुक्रवार से दो दिन भारी बारिश का अनुमान है. इंदौर, उज्जैन, भोपाल और ग्वालियर समेत आधे मध्यप्रदेश में कल से दो दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। शेष मध्यप्रदेश में भी तेज बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार से प्रदेश के मालवा निमाड़, भोपाल, नर्मदापुरम में भारी बारिश हो सकती है। बघेलखंड, महाकौशल और बुंदेलखंड में भी भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने हादसों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। बारिश में पेड़ के नीचे खड़े होने और सड़क अथवा पुल पर पानी होने पर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. प्रदेश में झमाझम बारिश के बीच कई जगह बिजली गिरी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. उज्जैन में बारिश के बीच छोटे पुल पर शिप्रा मंगलवार रात से बहने लग गई थी, जोकि बुधवार दोपहर तक ऊपर ही बहती रही।