भोपाल: राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, सीएम राईज स्कूल के विद्यार्थियों के आने-जाने के लिये नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था का प्रावधान है परन्तु अभी जबलपुर जिले में संचालित किसी भी सीएम राईज स्कूल में परिवहन व्यवस्था आरंभ नहीं की गई है क्योंकि परिवहन निविदा संबंधी प्रक्रिया प्रचलन में है।