Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई थी जिसका आज 16वां दिन है जबकि इस यात्रा के 16वें दिन तक 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी हैं.
अमरनाथ यात्रा के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई बार यात्रा रुक भी जाती हैं. हालांकि, तीर्थ यात्रियों का आना बदस्तूर जारी रहता था. जब से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई है तब से लेकर अब तक करीब 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं.
कल ही 21,401 भक्तों ने दर्शन किये. जिनमें 15,510 पुरुष, 5034 महिला और 600 से अधिक बच्चे शामिल थे. इसके अलावा यूक्रेन की एक महिला भी अमरनाथ यात्रा में शामिल हुई थी.
इस दिन यात्रा पूरी होगी-
हिमालय में 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई, जो 31 अगस्त तक जारी रहेगी. इस यात्रा के दो मार्ग हैं. पहला, अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किमी लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग जबकि दूसरा गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग, जो छोटा मार्ग है लेकिन बहुत कठिन है.