भोपाल: हाई कोर्ट जबलपुर में रेंजर का प्रभार लेने के लिए याचिका दायर करने के बाद वन विभाग ने आज आदेश जारी कर दिया है। करीब 86 डिप्टी रेंजर को रेंजर का प्रभार दिया गया है। 

वन विभाग ने प्रभार देने संबंधित आदेश इतनी हड़बड़ी से जारी किया कि भोपाल उड़ान दस्ते का प्रभार दो दो अधिकारियों को दे दिया गया है। इनमें एक के खिलाफ ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज है।

रेंजर के प्रभार संबंध जारी आदेश में भोपाल उड़न दस्ते का प्रभारी रेंजर दिनेश जोशी को बनाया गया है जो कि पहले से ही उड़न दस्ते के इंचार्ज हैं। आदेश में सागर वन वृत्त में पदस्थ डिप्टी रेंजर राजकरण चतुर्वेदी को भी भोपाल उड़ान रास्ते का प्रभारी रेंजर बनाया गया है। इसके पहले भी चतुर्वेदी उड़न दस्ते में प्रभारी रह चुके हैं। तब काफी विवादों के सुर्खियों में रहे थे। 

उल्लेखनीय है कि वन विभाग में 8 अगस्त 23 को डिप्टी रेंजर से रेंजर के पद पर प्रमोट करने के लिए डीपीसी की गई थी। 6 महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद जब वन विभाग ने आदेश जारी नहीं किया तब आदेश प्रसारित के जाने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन ने उच्च न्यायालय में दस्तक दी है। याचिका की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय जबलपुर ने सरकार एवं विभाग से डीपीसी से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट 8 अप्रैल को प्रस्तुत करने के लिए कहा है।