MP News: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. दरअसल, यहां पर बेतवा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई.
दोनों युवक बुधवार यानी 30 अगस्त को सुबह घर से निकले थे. लेकिन, देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस थाने में सूचना दी.
प्राप्त सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह होमगार्ड की टीम बेतवा नदी पर बने हेमामालिनी डैम के घाट पर पहुंची. जहां तलाशी के बाद सुबह करीब 7.45 बजे शरीफ खान और 9 बजे राकेश मालवीय का शव प्राप्त हुआ.
खबरों के मुताबिक, दोनों युवक नदी में मछली पकड़ने गए थे. इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई. हालांकि, डूबने के कारण का अभी पता नहीं चला पाया है.