Ujjain News: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज राधा मोहन के दर्शन के लिए उज्जैन के इस्कॉन मंदिर पहुंचीं। उन्होंने बाबा महाकाल के भी दर्शन किए। जहां उन्होंने भक्ति भाव से भगवान का आशीर्वाद लिया। इसी बीच मीडिया से चर्चा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि 'पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे दूसरा मौका दिया है। मैं उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करती हूं। इस बार वह 400 के पार पहुंच जाएंगे।

आपको बता दें कि हेमा मालिनी विक्रमोत्सव 2024 में हिस्सा लेने के लिए उज्जैन पहुंची हैं। विक्रमोत्सव के तहत गुरुवार शाम 8 बजे प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना हेमा मालिनी Qj उनका दल पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। डेढ़ घंटे की प्रस्तुति के दौरान हेमा मालिनी के साथ 55 सदस्यीय टीम भी रहेगी। प्रस्तुति कॉलेज मैदान के मंच पर होगी।

आपको बता दें कि 40 दिवसीय विक्रम महोत्सव 1 मार्च से शुरू हो गया है। बाबा महाकाल की नगरी भव्य विक्रमोत्सव मना रही है। इस मौके पर उज्जैन में व्यापार मेला और इन्वेस्टर्स समिट का भी आयोजन किया गया है। उज्जैन के विक्रम व्यापार मेले का समापन 9 अप्रैल 2024 को शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के साथ होगा।