भोपाल,
आरोपी ने किशोरी को बाथरूम में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी की पत्नी मौके पर पहुंची और उसे किसी तरह से बचाया। उसके बाद किशोरी ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 13 साल की किशोरी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पड़ोस में अजब सिंह परिवार के साथ रहता है। अजब सिंह की पत्नी ने किशोरी से गोबर लाकर देने का बोला था। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे किशोरी गोबर देने के लिए उसके घर पहुंची थी। इस दौरान जब वह घर के बाहर बने महिला के बाथरूम में चली गई। इसी दौरान अजब सिंह अंदर घुस गया और बाथरूम को भीतर से बंद कर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो अजब की पत्नी दौड़कर पहुंची और उसे किसी तरह से बाहर निकाला।
उसके बाद अजब सिंह घर से गायब हो गया। घर पहुंचकर लड़की ने अपनी बहन को घटना की जानकारी दी और रात को परिजनों के आने पर उन्हें बताया। उसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।