उप्र में एक स्कूल में बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल जारी है। इसमें एक शिक्षिका दूसरे बच्चों से एक मुस्लिम बच्चे को थप्पड़ लगवा रही थी। टीचर ने धर्म के आधार पर टिप्पणी भी की। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्चे की गलती इतनी थी कि वो पहाड़ा याद करके नहीं आया था। 

पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई के मामले में टीचर के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर मंसूरपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने धारा 323, 504 के तहत एक्शन लिया है। पीड़ित छात्र ने कहा कि मैडम ने पिटाई करवाई थी, क्योंकि कुछ गलती कर दी थी मैंने। मुझे पहाड़ा याद नहीं था, इसलिए मुझे बच्चों से पिटवाया। बच्चों से कहा कि मुझे वो जोर जोर से मारें । यह बच्चे मुझे एक घंटे तक मारते रहे। स्कूल चलाने वाली टीचर तृप्ता त्यागी ने यह करतूत की।