Maharashtra News: मुंबई में नाराज किसान महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. आज बड़ी संख्या में किसान मंत्रालय भवन में घुस गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई. इस प्रदर्शन के दौरान कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया है.
फिलहाल, मंत्रालय और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, किसानों के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी प्रतिक्रिया दी है.
प्रदर्शनकारी सुरक्षा जाल में फ़स गए-
जानकारी के मुताबिक, आज बड़ी संख्या में किसान मुंबई के मंत्रालय भवन में घुस गए. किसान अपनी जमीन का उचित मुआवजा मांग रहे थे. इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारी सुरक्षा जाल फांदकर इमारत की पहली मंजिल में घुस गये. किसानों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा.
पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया-
पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया और मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ले गई. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को हटा लिया गया है. किसानों ने इमारत में प्रवेश किया और विभिन्न मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच राज्य के मंत्री दादाजी भुसे ने किसानों से बात करने की कोशिश की.
NCP नेता बोले- 'इस तरह आंदोलन करना अनुचित'
इस तरह भवन में प्रवेश करने पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता रोहित पवार ने कहा कि किसानों का इस तरह से आंदोलन करना ठीक नहीं है. हालांकि, अगर सरकार ने उनकी आवाज सुनी होती तो ऐसी घटना नहीं होती. सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए.
जहां तक महाराष्ट्र की बात है तो आज यहां सूखे की स्थिति बहुत दयनीय है. यहां पीने का पानी तक नहीं है. जानवरों के लिए पानी और चारे की भी स्थिति खराब है. सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए.
किसानों के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया
इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैंने आज यहां किसानों को बुलाया. उन्होंने (राज्य मंत्री) दादा भुसे से मुलाकात की है. 15 दिनों में उनकी समस्याओं की समीक्षा की जाएगी और समाधान निकाला जाएगा.