MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. दक्षिण दिशा की तरफ से आ रही हवाओं ने प्रदेश भर में ठंड बढ़ा दी है. वहीं, मौसम विभाग ने आज कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पन्ना जिलों के साथ-साथ रीवा शहडोल संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही सिंगरौली, सीधी और उमरिया में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

प्रदेश भर में मौसम के बदलते मिजाज के कारण एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है. बीते 24 घंटों की बात करें तो दतिया जिले में तापमान 5.8 डिग्री, शिवपुरी में 6.3 डिग्री, शाजापुर में 7.2 डिग्री, ग्वालियर में 7.6 डिग्री, छतरपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. 

इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश की वजह से लोगों को तेज ठंड भी महसूस हुई. बदलते मौसम ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी क्योंकि चना, मसूर, मटर, गेंहू की फसलें खेतों में खड़ी हुई है. अगर बेमौसम बारिश हुई तो फसलें ख़राब हो सकती हैं.