Viral Video: फ़िल्मी गानों का रंग आजकल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जमकर चढ़ा हुआ हैं. कोई भी मौसम हो या फिर कैसा भी माहौल, गाने ही हैं जो आपको कभी बोर नहीं होने देंगे.

सोशल मीडिया पर भी रोजाना ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं. जिसमें लोग फ़िल्मी गानों को गुनगुनाते या फिर डांस करते ज़रूर मिल जायेंगे. इतना ही नहीं रील्स के बढ़ते चलन के कारण भी यूजर्स में गानों का क्रेज काफी ज्यादा हैं.

स्वच्छता में लगातार रिकॉर्ड बना रहे इंदौर से भी हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसमें एक सफाई मित्र महिला फिल्म ‘गदर 2’ के गाने “मैं निकला गड्डी लेके, रास्ते पर सड़क पर” की जगह मैं निकला झाड़ू लेके को गाती नज़र आ रही हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. हर कोई इस वीडियो को शेयर कर रहा है. वीडियो में दिख रहीं नगर निगम सफाई मित्र महिला का नाम सरला बुआ है. जो इंदौर के मुराई मोहल्ले में रहती हैं.

सरला बुआ ने बताया कि हरसिद्धि झोन पर सफाई करते समय वहां से एक ऑटो गुजरा जिनमे ग़दर-2 फ़िल्म का गाना मैं निकला गड्डी लेकर वो सड़क पर चल रहा था. जिसे सरला बुआ ने अपने अंदाज में गाना शुरू कर दिया. जहां राह चलते किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.