MP News: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) NXT में सांगा के नाम से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले भारतीय रेसलर सौरव गुर्जर ने गुरुवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए.

सौरव गुर्जर सुबह भस्म आरती में भी शामिल हुए. उन्होंने गर्भगृह के गेट से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. इस दौरान वे धोती-सोल में नंदी हॉल में बैठकर करीब 1 घंटे तक बाबा महाकाल का ध्यान लगाते नज़र आये.

अगर हम सौरव गुर्जर के करियर पर नज़र डाले तो वे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की स्टारर मूवी ब्रह्मास्त्र में विलेन के रोल में दिखे थे. इसके अलावा वे टीवी सीरियल महाभारत में भी भीम की भूमिका निभा चुके हैं.

दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा कहा, भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटरनेशनल रिंग में रुद्राक्ष पहनकर और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर उतरता हूं. ताकि, दुनिया हमारे सनातन धर्म के बारे में जान सकें.