भोपाल: प्रदेश में मप्र युवा आयोग का गठन 30 जनवरी 2012 को किया गया परन्तु अब तक 12 सालों में भी यह आयोग युवाओं के हित में कोई सिफारिश शासन को नहीं दे पाया है। विधायक अभिलाष पाण्डेय के सवाल पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने यह जानकारी पिछले दिनों विधानसभा में दी है।
हालांकि मंत्री सारंग ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को सक्षम एवं सबल बनाने हेतु विभाग द्वारा ग्रामीण युवा केंद्रों का संचालन, मां तुझे प्रणाम योजना, पुलिस/सेना में भर्ती हेतु प्रशिक्षण केंद्र तथा व्हीएलसीसीआईसीआईसीआई, आईसर वॉल्वो, इण्डसइंड बैंक के माध्यम से विभिन्न रोजगारन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।