न्यायपालिका के विरोध में बयान बाज़ी करने को लेकर विरोधी सुर्खियां बटोरने वाले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटा दिया गया है।
उनकी जगह केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में किरण रिजिजू की जगह ले ली है।
कानून मंत्रालय से हटाए जाने के बाद किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा।