भोपाल,
उल्लेखनीय है कि यह भर्ती 32 विभागों के लिए होगी। इनमें ट्रामा इमरजेंसी न्यूरोलॉजी सर्जिकल गैस्ट्रोलॉजी, फिजियोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म, जनरल मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी माइक्रोबायोलाजी, नेफोलाजी, न्यूरो सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल है।
प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 29 29 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 14 पद व एसोसिएट प्रोफेसर के 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। ये आवेदन एम्स की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।
एम्स के इन विभागों में डाक्टरों की कमी है। जिसके चलते मरीजों को अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है। डाक्टरों की कमी के चलते कुछ विभागों में तो विशेषज्ञ डाक्टर हफ्ते में सीमित दिन ही मरीजों को देखते है। तब और परेशानी बढ़ जाती है। भर्ती के बाद एम्स में पहुंचने वाले मरीजों को कम समय में इलाज मिल सकेगा।