मुंबई गोवा हाईवे पर गुरुवार सुबह दो भीषण सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसे में कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरे हादसे में एक प्राइवेट बस पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई।
कार और ट्रक की टक्कर सुबह 5 बजे हुई। कार में सवार होकर परिवार मुंबई जा रहा था। परिवार अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। मारुति की ईको कार जब मुंबई से रत्नागिरी की ओर जा रही थी, तभी कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार चकनाचूर हो गई।
सुबह-सुबह हुए इस हादसे के कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए रुका रहा. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया और यातायात सुचारू किया।
वहीं, मुम्बई-गोवा हाईवे पर ही एक प्राइवेट बस पलट गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में 36 लोग सवार थे।