भोपाल: राज्य सरकार के तीन विभागों में पेयजल संबंधी 12 हजार 825 शिकायतें लंबित हैं। ये शिकायतें सीएम हेल्प लाईन के माध्यम से आई हैं। इनमें पीएचई विभाग के पास 5341, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पास 3463 तथा नगरीय प्रशासन विभाग के पास 4021 शिकायतें हैं।
लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने इन तीनों विभागों से इन लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के लिये कहा है। इधर नामांतरण एवं बंटवारा संबंधी 4051 शिकायतें राजस्व विभाग में, पोस्ट मेट्रिक/प्रावीण्य/विदेश अघ्ययन छात्रवृत्ति न मिलने संबंधी 3 हजार 580 शिकायतें पिछड़ा वर्ग विभाग में, कचरे एवं साफ-सफाई न होने संबंधी 3 हजार 112 शिकायतें नगरीय प्रशासन विभाग के पास तथा अन्य विभागों में सौ से अधिक दिन तक लंबित कुल 49 हजार 934 शिकायतें लंबित हैं।