दोनों स्टार अभिनेताओं को पत्र से बवाल मच गया..!
धड़कन ने दोनों विख्यात अभिनेताओं को भाई बनाया है और पत्र के साथ इस छात्रा ने शाहरुख खान और अजय देवगन दोनों को 5 रुपए का मनी ऑर्डर भी किया है। धड़कन ने इस मनीआर्डर के पैसों से पान मसाला का एक पैकेट लेने की बात कही है। धड़कन का यह कहना है कि दोनों उनके पसंदीदा अभिनेता हैं पर पान मसाला की बिक्री बढ़ाने के लिए जो विज्ञापन कर रहे हैं वो मेरी नजर में गलत है।
धड़कन जैन का कहना है कि पान मसाला की बिक्री बढ़ाने के लिए विज्ञापन देखकर देश के युवा बड़ी संख्या में इनका अनुसरण कर रहे हैं। उसने ब्रदर्स डे पर दोनों से भावुक अपील की है। छात्रा ने इन दोनों अभिनेताओं से पान मसाले का विज्ञापन छोड़ने की अपील की है। धड़कन कहती है कि दोनों बहुत बड़े स्टार हैं। बच्चा हो या फिर बड़ा इन दोेनों के हर कोई प्रशंसक हैं और फॉलो करता है। इतने बड़े सेलिब्रिटी को पान मसाला का विज्ञापन करते देख सभी को दुख होता है। छात्रा ने बताया कि मैं अपने बैचमेट और दोस्तों को देखती हूं कि वे इसकी गलत लत की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। मेरा 5 रुपए का मनीऑर्डर करने का उद्देश्य केवल इतना है कि पान मसाला का विज्ञापन करना ठीक नहीं। उन्हें यह अहसास हो सके कि उनके इस ऐड से कितने युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।
अपने मैसेज में धड़कन ने ये लिखा...
नमस्कार, मैं धड़कन जैन हूं...आपके पान मसाला के विज्ञापन करने से बहुत निराश हूं। यह विज्ञापन को छोड़ने के संबंध में पहले भी कई ट्वीट कर चुकी हूं लेकिन आपकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 24 मई को भाई दिवस है तथा मेरा कोई भाई भी नहीं है, इसलिए आप दोनों को अपना बड़ा भाई मानती हूं। मेरा अनुरोध है कि आप कृपया पान मसाले का विज्ञापन तुरंत ही बंद कर दें। यह विज्ञापन देश के युवाओं पर बुरा प्रभाव डालता है।