तटीय राज्य केरल के मलप्पुरम जिले में एक टूरिस्ट बोट पलटने से 21  लोगों की मौत हो गई। बोट में 30 से ज्यादा लोग सवार बताये जा रहे हैं। केरल  सरकार ने 21लोगों की मौत की पुष्टि की है। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं।

हादसा रविवार शाम मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में तुवलतिरम बीच के पास हुआ। अधिकारियों के मुताबिक़ बोट पर सवार लोगों की सही संख्या की जानकारी नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।  

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए दिए जाने ला ऐलान भी किया है। 15 शवों की शिनाख्त की जा चुकी है।