देश में 2000 रुपये के नोट वापस लेने का फैसला किया गया है। दरअसल, 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' (RBI) ने 19 मई, 2023 को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला किया है। 

RBI ने यह भी ऐलान किया है कि आम लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। RBI ने यह फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया है। इस सर्कुलर के तहत 30 सितंबर तक बैंक में नोट वापस किए जा सकते हैं।

नोट वापस लिए जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। पत्रकार रवीश कगुमार ने ट्वीट करके पूछा है, बस इतना बता दीजिए कि 2000 के नोट में जो चिप लगी थी, उसका क्या करना है? निकाल कर गोदी मीडिया के मालिक को दे देना है या अपने पास रख लेना है? बेहतर है घर में अनाज से लेकर तसला, बेलन, पर्दा, टेबल-कुर्सी, पुराने कपड़े जो भी हैं, खुद ही वापस कर आइये, वरना एक दिन घर आकर ले जाएँगे। ये मास्टर स्ट्रोक है या हीट स्ट्रोक है भाई लोग?

एक यूजर ने लिखा कि विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार 2000 के नोट वाली चिप का 5g के साथ कनेक्शन फिट नहीं हो रहा था। अब नया 5000 का 5G वाला सुपर नैनो चिप वाला नोट आयेगा। अगर काले धन वाले इसे अलमारी में रखेंगे तो वो खुद uber बुक करके RBI के दफ्तर वापिस आ जायेगा।