भोपाल: प्रदेश के सिवनी जिले में पेंच केनाल में खामकरेली डेम से पानी छोड़ने पर वहां के 27 गांवों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। जल संसाधन मुख्यालय भोपाल ने इस समस्या से निपटने के लिये आदेश जारी कर इन 27 ग्रामों को सिंचाई की सुविधा से जोड़ने के लिए साध्यता व तकनीकी परीक्षण हेतु अधिकारियों के दल का गठन किया है। इसमें बोधी भोपाल के अधीक्षण यंत्री राजेश श्रीवास्तव, प्रभारी उप संचालक अनिल जैन तथा सहायक यंत्री संयम झांझरी सदस्य नियुक्त किये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि पेंच नहर शाखा डी 4 के किसान लम्बे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने खामखरेली डैम में पानी ना छोडक़र पेंच नहर को खामखरेली डैम के ऊपर से घुमाकर नहर को ले जाने की मांग की है। नहर को घुमाकर ले जाने से
जो गांव सिंचाई से वंचित रह रहे हैं वे उन गांवों के खेतों तक नहर का पानी आसानी से पहुंच जाएगा।