मध्यप्रदेश में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. प्रदेश के रायसेन जिले में यह दुर्घटना हुई है. यहां डंपर और कार में भिड़ंत हो गई. आमनेसामने की इस भीषण भिड़ंत में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. डंपर से टकराने के बाद कार पलट गई जिससे उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों को किसी तरह निकाला. हालांकि इसमें सवार लोगों की उस समय तक मौत हो चुकी थी

बताते हैं कि रायसेन में हुए इस रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रायसेन-देवनगर रोड पर यह हादसा हुआ जहां आमखेड़ा के पास डंपर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों के घायल होने की भी खबर है. सभी घायलों को यहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस के अनुसार घटना में मृतकों के नाम रामबाई, कमलेश बाई, प्रमोद और सुरजीत बताए जा रहे हैं। सभी मृतक रायसेन के ही निवासी बताए जा रहे हैं। सभी मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है.