इनकी गाड़ी कैथल रोड पर गांव कंडेला के पास ट्रक से टकरा गई जिससे दो महिलाओं समेत 6 व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में 15 साल से लेकर 70 साल तक के लोग शामिल हैं। इधर कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को जींद के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बताया गया है कि हिसार के नारनौंद गांव के प्यारे लाल की मौत हो गई थी। उनके परिजन सोमवार को गंगा में अस्थियां प्रवाहित करने हरिद्वार गए थे। वे वापस लौट रहे थे कि कंडेला में उनकी पिकअप गाड़ी को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सवार लोगों को बमुश्किल निकालकर अस्पताल भेजा।
इस भीषण हादसे में जिस प्यारे लाल की अस्थि विसर्जन के लिए गए थे, उनकी पत्नी 65 वर्षीय सुरजी देवी की भी मौत हो गई है। हादसे में उनके अलावा शीशपाल (39), चन्नो (45), अंकुश (15), धन्ना (70) की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रक कैथल की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है।