तुर्की में भूकंप के तेज झटकों से दहल गया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 आंकी गई है। भूकंप के कारण तुर्की में भारी तबाही की आशंका जताई गई है। कई इमारतें गिर गईं हैं। साथ ही कई लोगों के मारे जाने की भी आशंका भी जताई गई है।
भूकंप का केंद्र गाजियांटेप के पास बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में वर्ल्ड ने अभी 5 लोगों से मारे जाने की पुष्टि की गई है। भूकंप जमीन से करीब 24.1 किलोमीटर (14.9 मील) की की गहराई पर आया है। इसका केंद्र तुर्की के गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में स्थित है।
भूकंप स्थानीय समय से मुताबिक सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आया। भूकंप के झटके तुर्की के अलावा साइप्रस, ग्रीस, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, इराक, जॉर्जिया और अर्मेनिया तक महसूस किया गए। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं।
इनमें तुर्की में भारी तबाही की आशंका जताई गई है। कई इमारतें गिर चुकी हैं। चारों ओर मलबा दिखाई दे रहा है। लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।