मध्यप्रदेश शासन
- राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा है कि जिला जनसंपर्क अधिकारी कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी से निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों तथा विचारों की जानकारी प्राप्त कर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इससे मतदाता मतदान के लिए प्रेरित हो सकेंगे।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि मतदाता जागरूकता अभियान (SENSE) में जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान में जिला जनसंपर्क अधिकारी प्रो-एक्टिव भूमिका निभाएँ।निर्वाचन कार्यक्रम एवं समस्त महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं,गतिविधियों की जानकारी उम्मीदवार,जनप्रतिनिधियों व जनसामान्य तक पहुँचना जरूरी है।#MPLocalElections pic.twitter.com/Vi2E4oajey
— Jansampark MP (@JansamparkMP) May 24, 2022
नगरीय निकायों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि नगरीय निकायों में मतदान का समय सुबह 7 से शाम 5 बजे तक रहेगा। सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इसकी जानकारी संबंधित जनों को देने के निर्देश दिए गए हैं।