भोपाल,

नशा करने वाले युवा बाघ, तेंदुए की चपेट में आए तो जान जाना तय है इसलिए बेफिक्र न रहें, चिंता करें। यह सब कहने की जरूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि भोपाल सामान्य वन मंडल को इन जंगलों में शराब की बोतलों का जखीरा मिला है। जैव विविधता दिवस पर 22 मई को जंगल की सफाई अभियान के दौरान यह जखौरा मिला है। जिसे नगर निगम के हवाले किए गया है। करीब चार ट्रक कचरा मिला है, जिसमें सर्वाधिक शराब की बोतलें भी हैं जो इस बात की गवाह है कि जंगलों में पहुंच रहे कुछ युवा जमकर शराब पार्टी कर रहे हैं, जो खतरे से खाली नहीं है।

Paddelboat Stock Photos, Royalty Free Paddelboat Images | Depositphotos

बाकी के कचरे में प्लास्टिक कप गिलास, दोने, पत्तल, थर्माकोल से बनी सामग्री, खानपान सामग्री के खाली पैकेट व पानी बोतलें भी शामिल हैं।

भोपाल सामान्य वन मंडल के एसडीओ आर एस भदौरिया ने बताया कि विश्व जैव विविधता दिवस पर रविवार को केरवा, कलियासोत, मेंडोरा, बुल मदर फार्म के पीछे, 13 शटर गेट, मौत का कुआं और केरवा पहाड़ी इलाके में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें भोपाल सामान्य वन मंडल के मैदानी अमले समेत तिसा फाउंडेशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया था। सुबह से शाम तक वन क्षेत्रों से कचरा एकत्रित किया गया था कचरे को निपटान के लिए नगर निगम को सुपुर्द कर दिया है।

Image

हम तो समझाइश दे रहे हैं, अभिभावक भी ध्यान दें

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघ भ्रमण इलाके में प्रवेश करने वालों को लगातार रोका जा रहा है, सख्ती और बढ़ाएंगे। लेकिन वन विभाग के अलावा जिन अभिभावकों के बच्चे इन जंगलों में जा रहे हैं उन्हें भी ध्यान देना चाहिए। यदि ध्यान नहीं दिया गया तो अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। यह गंभीर चिंता का विषय है। अंधेरे में भी कुछ युवाओं को जंगल में ठहरते हुए देखा जा चुका है जिन्हें खदेड़ने पर वे अपने अभिभावकों की पहुंच बताकर धमकियां देते हैं, मैदानी अमले के साथ झूमाझटकी तक कर चुके हैं। यदि अभिभावकों ने ध्यान नहीं दिया तो खतरा बढ़ सकता है। वन विभाग इन क्षेत्रों में प्रवेश को रोकने के लिए अब पुलिस की भी मदद लेने जा रहा है।

Image