एमपी के भिंड ज़िले से एक बड़ी घटना निकलकर सामने आई है। जिसने सभी का दिल दहला दिया..! यहां एक ही परिवार के 4 लोगों ने सामूहिक खुदकुशी करने का प्रयास किया है।
फ़िलहाल कारणों का पता नहीं चला पाया है। ख़बर मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पंहुचकर जाचं में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र गुर्जर उसकी पत्नी और बेटे सहित तीन की मौत हों गई है साथ ही एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। 9 साल की मासूम को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया। यह घटना भिंड के गोहद थाना इलाके के कठुआ गॉव की है।