इस मौके पर भाजपा ने एकजुटता दिखाते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। भोपाल में जहां मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे, वही ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा और जयभान सिंह पवैया जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से पार्टी ने 'ऑल इज वेल' का संदेश दिया।
आज @BJP4MP की भोपाल महापौर प्रत्याशी श्रीमती @MALTIRAIBJP जी के नामांकन कार्यक्रम एवं रोड शो में साथी श्री @vdsharmabjp जी, श्री @VishvasSarang जी एवं अन्य गणमान्य साथियों के साथ भाग लेकर नागरिकों से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। pic.twitter.com/ehZAYg5spi
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 17, 2022
भोपाल में महापौर प्रत्याशी मालती राय के नामांकन से पहले भवानी चौक पर सभा और रोड शो का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर वासियों से मालती राय के साथ भाजपा पार्षदों को जिताने की अपील की। साथ ही भोपाल को दुनिया का सबसे अद्भुत शहर बनाने का वादा किया।
वही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मुझे अपने सभी कार्यकर्ताओं पर गर्व है कि वे संगठन कार्य में आने वाली बाधाओं का डटकर सामना करते हुए हर संकल्प को पूरा करते हैं। इस निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रदेशभर में इतिहास बनाएगी। हमारे कार्यकर्ताओं की प्रशंसा विपक्षी दल के नेता भी करते है। नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर भोपाल के सभी वार्डों में प्रत्येक बूथ पर ऐतिहासिक मतों से हमारे प्रत्याशी विजय होंगे।
भोपाल के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ग्वालियर में भाजपा की महापौर उम्मीदवार सुमन शर्मा का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे। यहाँ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।