अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने के एक महीने के भीतर ही गौतम अडानी को तगड़ा झटका लगा है और अब वे दुनिया के अरबपतियों की टॉप-30 लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
हिंडनबर्ग विवाद के बाद से गौतम अडानी समूह के लिए चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट जारी होने के एक महीने के अंदर ही अडानी को बड़ा झटका लगा है और अब वह दुनिया के अरबपतियों की टॉप-30 लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स के मुताबिक, गौतम अडानी रिच लिस्ट में 33वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दें कि एक महीने पहले तक गौतम अडानी इस लिस्ट में टॉप-3 में शामिल थे।
फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की संपत्ति गिरकर 35.3 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट में गौतम अडानी 25वें नंबर से 30वें नंबर पर आ गए हैं। आपको बता दें कि हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उनकी कंपनियों के शेयरों में करीब 82% की गिरावट आई है। अडानी ग्रुप की संपत्ति में भी भारी गिरावट देखी जा रही है।
अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का एक महीने में टोटल मार्केट कैप रु. 12 लाख करोड़ घट गया है। जिससे वे लगातार अमीर लोगों की लिस्ट में नीचे आते जा रहे हैं। आपको बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी। जिसमें अडानी पर अकाउंटिंग फ्रॉड और शेयरों में हेराफेरी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि अडाणी समूह ने इन आरोपों को निराधार और झूठा करार दिया।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। अंबानी अमीरों की लिस्ट में आठवें नंबर पर है। मुकेश अंबानी की संपत्ति बढ़कर 84.1 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट सबसे ऊपर और एलन मस्क दूसरे नंबर पर हैं।