अडानी ग्रुप के शेयरों में बीते दो दिनों से भारी गिरावट की वजह से गौतम अडानी टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में नीचे खिसक गए हैं। टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में शामिल गौतम अडानी ने अपना चौथा स्थान गंवा दिया है। उनकी जगह अरबपति लैरी एलिसन ने 112.8 बिलियन डॉलर के साथ चौथे सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान ले लिया है। इस फेरबदल के साथ ही गौतम अडानी 100.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अडानी के अमीकरों की लिस्ट में नीचे खिसकने का कारण अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को माना जा रहा है। कहा जा रहा है, कि हिंडेनबर्ग रिपोर्ट अडानी ग्रुप पर भारी पड़ रही है। इसके जारी होने के बाद से ही गौतम अडानी के नेतृत्व वाली कंपनियों अडानी के शेयरों के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है।

शेयरों में इस गिरावट के चलते एशिया के सबसे अमीर शख्स अडानी की नेटवर्थ पर भी बुरा असर पड़ा है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स में वर्तमान में चौथे स्थान पर रहने वाले गौतम अडानी अचानक नीचे गिरकर सातवें नंबर पर आ गए हैं।

साल 2022 में दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में गौतम अडानी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बिजनेसमैन थे। क समय पर वे लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन नया साल 2023 अडानी को रास नहीं आ रहा है।

 साल की शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई जिसके बाद अडानी ग्रुप को नुकसान होना शुरु हो गया। जिसके बाद महज दो दिनों में अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 1,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। 2.37 लाख करोड़ घटे हैं। इस वजह से गौतम अडानी की नेटवर्थ भी घटकर 100.4 अरब डॉलर रह गई है।

गौरतलब है कि फोरेंसिक फाइनेशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि अडाणी ग्रुप की सभी 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर 85% से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी हैं। अडाणी ग्रुप ने शेयरों में हेरफेर की। अकाउंटिंग में धोखाधड़ी की गई है। अडाणी ग्रुप कई दशकों से मार्केट मैनिपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है।