केंद्र सरकार द्वारा घोषित सेना में शार्ट टर्म भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध अब इंदौर तक पहुँच गया है। शुक्रवार सुबह 7 बजे सेना भर्ती में पहुंचे युवाओं ने जबर्दस्त हंगामा और पथराव किया। हालात को काबू करने पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पथराव में बाणगंगा थाने के एक एसआई को भी चोट आने की खबर है।
बताया जा रहा है कि सेना भर्ती में पहुंचे युवाओं ने लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के पास सड़क जाम कर दी। इसके बाद युवाओं ने पुणे से इंदौर आने वाली ट्रेन भी रोक दी। पुलिसकर्मियों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्रदर्शन के चलते ट्रेन संचालन भी प्रभावित हुआ।
Protest spreads to Indore, MP.#Agniveer #Agnipath https://t.co/EaDKwqRSpb
— Joseph John (@josephjohn2611) June 17, 2022
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक चार ट्रेन प्रभावित हुई हैं। इनमे वाराणसी-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस और दौंड-इंदौर देरी से आईं। वहीं रतलाम-महू और महू-इंदौर मेमू ट्रेन को रद्द किया गया है।
इससे पहले गुरुवार को ग्वालियर में विरोध पर कर रहे युवकों पर पुलिसकर्मी ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। ग्वालियर में विरोध करने वाले बिरला नगर रेलवे स्टेशन में घुसे और तोड़ फोड़ कर ट्रेन का ट्रेक अवरुद्ध करने का प्रयास किया। विरोध पर रेलवे स्टेशन में घुसने को उतारू युवकों पर पुलिसकर्मी ने आंसू गैस के गोले छोड़ कर खदेड़ा गया।