बिहार के सहकारिता मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता सुरेंद्र यादव ने गुरुवार को एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'अग्निवीर' योजना केवल 'हिजड़ों की फौज' बनाएगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'आज से ठीक साढ़े आठ साल बाद हिजड़ों की फौज में देश का नाम शामिल होगा, ये मैं बता रहा हूं। साढ़े आठ साल बाद मौजूदा फौजी रिटायर हो जाएंगे और इन अग्निवीरों का प्रशिक्षण पूरा भी नहीं होगा।"
"यह विचार क्यों लाया गया जब हमारी सेना दुनिया में सबसे मजबूत है? साढ़े चार साल में किस तरह की सेना तैयार होगी?" उन्होंने आगे दावा किया कि कोई भी उनसे शादी नहीं करेगा जो 25-26 साल की उम्र में अग्निवीर के रूप में सेवानिवृत्त होंगे।
"जब वे (अग्निवर) 25-26 साल के होंगे, तो लोग शादी के प्रस्ताव लेकर आएंगे। वे क्या कहेंगे? मैं एक सेवानिवृत्त सैनिक हूं? कौन उनसे शादी करेगा?" उन्होंने कहा। सुरेंद्र यादव ने आगे कहा, "जिसने भी यह विचार दिया उसे फांसी पर लटका देना चाहिए, क्योंकि वह इससे कम सजा का हकदार नहीं है।"
यह योजना सितंबर 2022 में लागू की गई थी। देशभर में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, तोड़-फोड़ और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया था।