Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर हो गया है. एनसीपी नेता अजित पवार शिंदे सरकार में शामिल हो चुके हैं. शपथ ग्रहण के बाद अब उन्हें शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. उनके साथ पार्टी के करीब 17 विधायक भी मौजूद हैं. इसमें से भी कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रहीं हैं.
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ-
आज अजित पवार के साथ एनसीपी के 8 विधायक राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले रहें हैं. इसमें धर्मराव अत्राम, सुनील वलसाड, अदिति तटकरे, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल का नाम शामिल हैं. फ़िलहाल, अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली हैं, अब विधायक शपथ ले रहें हैं.
शपथ ग्रहण के बाद अजित पवार गुट ने दावा किया कि उनके पास 40 एनसीपी विधायकों का समर्थन है. बता दें कि अजित पवार समेत एनसीपी के 8 विधायक मंत्रीपद की शपथ ले चुके हैं.