माफिया अतीक व अशरफ की हत्या के बाद तनाव को देखते हुए पूरे उत्तरप्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है साथ ही धारा 144 लगा दी गई है। वहीं यह भी सामने आ रहा है कि हत्या की साजिश हमलावरों ने पहले से ही तैयार कर ली थी और पुलिस इस  पूरी तरह बेखबर थी। 

हमलावरों को पता था कि अतीक व अशरफ को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया जाना है। इसलिए वे वहां तैयार खड़े थे।मेडिकल जांच के लिए रात लगभग साढ़े दस बजे के बाद अतीक को पुलिस की दो गाडि़यों के साथ कॉल्विन अस्पताल लाया गया। गेट के पास पहले से ही बाइक पर तीन बदमाश मीडियाकर्मी बनकर खड़े हुए थे।

आगे की गाड़ी में दो-तीन पुलिस कर्मी, जबकि पीछे की गाड़ी में लगभग छह पुलिसकर्मी थे। अतीक व अशरफ को आगे की गाड़ी से उतारकर पुलिसकर्मी अस्पताल ले जाने लगे। जब  कुछ मीडिया कर्मियों ने अतीक व अशरफ से बातचीत करनी शुरू की। तभी मीडियाकर्मियों के पीछे खड़े बदमाशों ने अचानक पिस्टल से फायरिंग करनी शुरू कर दी। उन्होंने अतीक के सिर में गोलियां मारीं,जबकि अशरफ की पसलियों में गोलियां लगीं।

घटना से अस्पताल में भगदड़ मच गई।  पुलिसकर्मी भी जान बचाकर भागने लगे। तब तक अशरफ और अतीक बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़े थे। हत्याकांड के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया। तीनों हमलावरों की उम्र 20 से 25 साल के बीच  है।