Amarnath Yatra 2023: जम्मू-कश्मीर से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई.
इस मीटिंग में एलजी मनोज सिन्हा, होम सेक्रेटरी अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ तपन डेका और सीआरपीएफ डायरेक्टर जनरल एस. एल थाओसेन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.
दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी.
ख़बरों के मुताबिक, खुफिया सूचनाएं मिली हैं कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर सकता हैं. इसके मद्देनजर पूरे यात्रा मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. इसी विषय से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए ये हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है.